भारत के दबाव के बाद फिलहाल जेल में ही रहेगा लखवी
(International)

पाकिस्तान की जेल में बंद आतंकी मुंबई हमले का गुनाहगार जकीउर रहमान लखवी के जेल से रिहाई की खबरों के बीच उसके वकील का बयान आया है। वकील के अनुसार लखवी को रिहा नहीं किया जा रहा है, वह जेल में ही रहेगा। उस पर एक अन्य मामले के तहत यह नई कार्रवाई की गई है। इससे पहले उसकी रिहाई की आशंका से खफा भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बसित को तलब किया था। मंत्रालय के संदेश पर बसित जवाब देने सरकार के पास पहुंचे थे। पत्रकारों से इस बाबत सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार से इस बाबत पूछिए क्योंकि उन्होंने ही उन्हें बुलाया था। इस मुददे पर पूर्व विदेश सचिव शशांक का कहना है कि भारत समेत अन्य देशों को इस मामले में पाकिस्तान पर दबाव बनाना चाहिए। उनका कहना है कि पाकिस्तान ऐसा मुल्क है जहां सिर्फ बातें होती हैं उनके ऊपर अमल नहीं होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।