पाकिस्तानी फायरिंग का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, जवाबी कार्रवाई में BSF ने 2 पाक रेंजर्स को मार गिराया: सूत्र
(DELHI, India) इससे पहले के घटनाक्रम में पाकिस्तान ने बुधवार को फिर संघर्ष विराम उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में फायरिंग की गई। पाकिस्तान की ओर से की गई इस फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक जवान के घायल होने की सूचना है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही है। बीते एक सप्ताह के दौरान पाकिस्तान की ओर से यह छठी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।
गौर हो कि मंगलवार को जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। पिछले साल की तुलना में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की घटनाओं में कमी आने का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कहा कि हालांकि संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाएं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ी हैं। दूसरी तरफ लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रतो साहा ने कहा कि 160 से 170 आतंकवादी भारत में घुसपैठ की तैयारी में है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।