इधर नए साल के जश्न के दौरान चीन के शंघाई शहर में 35 लोग दबकर मर गए हैं और 42 अन्य जख्मी हो गए हैं । चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक यह हादसा शंघाई के हुआंग्पू जिले में चेन्यी स्क्वेयर पर हुआ ं। शंघाई प्रशासन ने कहा है कि यह घटना स्थानीय समयानुसार रात 11.35 बजे हुई थी । उनका कहना है कि इससे निपटने के लिए कुछ लोगों को भेजा गया था। अभी तक भीड़ के इस दबाव और लोगों की मौत के सही कारणों का पता नहीं चला है। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में लोगों को सड़क पर फर्स्ट एड देते हुए दिखाया गया है । .अपने बयान में शंघाई शहर के प्रशासन ने कहा है कि जख्मी लोगों को शहर के अस्पतालों में भेजा गया था और शंघाई के पार्टी सचिव ने कुछ लोगों से मुलाकात की है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।