दुनियाभर में मनाया जा रहा है नए साल का जश्न
(International)

पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूब गई है। दिल्ली हो या सिडनी हर जगह न्यू इयर की धूम है। दुनिया में सबसे पहले न्यूजीलैंड के ऑकलैंड सिटी में न्यू इयर का जश्न मानाया गया। यहां शानदार आतिशबाजी के के साथ नए साल का आगाज हुआ। ऑकलैंड के स्काई टावर में लगी बड़ी सी घड़ी में जैसे ही रात के बारह बजे, आतिशबाजी शुरू हो गई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी न्यू ईयर ईव पर हजारों लोग मशहूर सिडनी हार्बर ब्रिज के करीब इकठ्ठे हुए। यहां 7 टन आतिशबाजी की व्यवस्था की गई थी। रात को हुए आतिशबाजी के मेन कार्यक्रम में 16 लाख लोग मौजूद रहे। भारत में भी लोग नए साल के जश्न में डूबे दिखे। नई दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में नववर्ष की शाम जश्न में दिल्ली डूब गई। युवाओं ने जोश के साथ नववर्ष का स्वागत किया और जमकर झूमे। ज्यादातर लोगों ने नववर्ष का स्वागत नाच-गाकर, पटाखे छुड़ाकर किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।