वहीं नए साल में अगर पाकिस्तान ने भारत की सरहद पर अमन-चैन बिगाड़ने की नापाक कोशशि की, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी. रक्षा मंत्री के ताजा बयान से कुछ ऐसा ही संकेत मिलता है. मनोहर पर्रिकर ने सेना को खुली छूट देते कहा अगर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया, तो उसकी एक गोली का जबाव दो गोली से दिया जाए. रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत की ओर फायरिंग की, तो सेना बिना हिचकिचाए उसे उचित जवाब दे. सेना भारत की ओर से फायरिंग डबल करके उसे मुंहतोड़ जवाब दे. उन्होंने खुलासा किया कि अगले 5 साल में भारतीय सेना को करीब 1000 अतिरिक्त हेलिकॉप्टरों की जरूरत होगी. मनोहर पर्रिकर ने कहा कि हम यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि शांति के दौर में हमारे जवानों के जान की जाए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।