देश की खुफिया एजेंसी ने चेतावनी दी है कि पाक समर्थित 10 आतंकी नेपाल के रास्ते भारत में घुस आए हैं। उनकी योजना इस गणतंत्र दिवस पर या उससे पहले नई दिल्ली में बड़े धमाके करने की है। इंटेलीजेंस ब्यूरो ने इन आतंकियों के फरीदाबाद में होने की भी जानकारी दी है। चेतावनी में कहा गया है कि आतंकी अपने साथ भारी मात्रा में विस्फोटक लाए हैं और किसी सुरक्षित स्थान की तलाश में है। गाजियाबाद के एसपी ने भी आईबी की चेतावनी की पुष्टि करते हुए कहा कि हमने इन आतंकियों की पहचान और धर-पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने 200 पुलिसकर्मी तथा अधिकारियों के दल बनाकर संभावित स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा कि आतंकियों ने अपने साथ लाए विस्फोटक को भी शहर में ही कहीं छिपा रखा है जिसे जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।