मोदी सरकार की छवि ‘चमकाएंगे’ बिग बी
(India)

आरएसएस और उससे जुड़े संगठनों ने श्घर वापसीश् कार्यक्रम तेज करके केंद्र की मोदी सरकार को थोड़ी परेशानी में डाल दिया है. मोदी सरकार को यह चिंता सता रही है कि कहीं इस तरह के कार्यक्रमों से अल्पसंख्यक उनसे दूर न हो जाएं. इसकी काट के लिए सरकार ने अनोखा प्लान तैयार किया है. प्लान के तहत अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को जिम्मेदारी दी गई है कि वे उन इलाकों का दौरा करें, जहां अल्पसंख्यकों की आबादी ज्यादा है. वहां जाकर उन्हें स्थानीय लोगों को सही तथ्यों की जानकारी देने को कहा गया है। दूसरी ओर महानायक अमिताभ बच्चन के सामने एक विज्ञापन का प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें वे विकास के लिए लोगों से धर्म और जाति से ऊपर उठाने की गुजारिश करते नजर आ सकते हैं. यह विज्ञापन पीएम नरेंद्र मोदी की ही दिमाग की उपज बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मोदी ने इसके लिए खुद ही बिग बी से संपर्क साधा है। बहरहाल, साल 2015 में बिहार जैसे राज्य में भी विधानसभा चुनाव होना है, जहां कई फैक्टर अहम रोल निभा सकते हैं. देखना है कि धर्मांतरण और श्घर वापसीश् के दौर में मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के बीच कितना भरोसा कायम रख पाती है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।