(International)
इस अवसर पर लोग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के पब, रेस्तरां, होटल, मॉल और अन्य लोकप्रिय स्थानों पर उमड़ पड़े। भारत में भी नए साल का आगाज गर्मजोशी से किया गया। देशभर में लोगों ने आतिशबाजी कर नए साल का आगाज किया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर 2015 का स्वागत किया। दिल्ली मे आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए करीब 25 हजार पुलिसकर्मियों को शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया था। हालांकि, पुलिस ने नए साल के जश्न को लेकर नई गाइडलाइन जारी की। इसके तहत नए साल की पार्टी रात 12.30 बजे तक ही मनाई जा सकी। तय समय के बाद ऐसा करने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान था। लोकप्रिय बाजार, होटल और शॉपिंग मॉल खचाखच भरे रहे और समारोह के लिए खास व्यवस्था देखी गई। लोगों ने परिवार एवं दोस्तों के साथ नया साल मनाने के लिए घरों में पार्टियों का भी आयोजन किया। राजधानी दिल्ली के दो पांच सितारा होटलों में संभावित आतंकी हमले की खुफिया सूचना मिलने और ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक कैफे, पेशावर में एक स्कूल में हुए हालिया आतंकवादी हमले तथा बेंगलुरु विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर रही। रूस में नववर्ष के स्वागत पर परेड का आयोजन किया गया। चीन में लोगों ने नए साल का स्वागत मानव श्रृंखला बनाकर किया। फिलीपींस की राजधानी मनीला में लोगों ने नए साल 2015 से अपनी उम्मीदों को लिखकर जाहिर किया। जापान और कोरिया में भी लोगों ने नए साल का जश्न गीत-संगीत के साथ मनाया। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में नए साल के आगाज पर लोगों ने आसमान को आतिशबाजी से रंग दिया। वहीं रूस में नववर्ष के स्वागत पर परेड का आयोजन किया गया। चीन ने नए साल 2015 का नाम 'ईयर ऑफ शिप' दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।