(DELHI, India)
गुरूवार को एक बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि हम सीज फायर के खिलाफ अपना विरोध जताएंगे। साथ ही बताया कि पाक सेना ने सीमा पार से 50 से 60 आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसाने के लिए फायरिंग की थी और वे कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करना चाहते हैं। वहीं पाक सेना द्वारा लगातार सीज फायर का उल्लंघन किए जाने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रियाएं देते हुए आशा जताई कि पाकिस्तान और भारत के बीच मुद्दे जल्द ही सुलझा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा, "हमारे राजनयिक पाकिस्तान में अधिकारियों से बात कर रहे हैं। बातचीत जारी है। मैं सोचता हूं कि या तो आज सही रास्ते पर आ जाएगा वरना कल आ जाएगा।" बुधवार रात को सांबा जिले में पाक सेना की फायरिंग में एक नागरिक घायल हो गया था। पाक सेना ने रात को इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ की 12 चौकियों को निशाना बनाते हुए सीज फायर का उल्लंघन किया। पाक सेना ने नए साल की रात को उसी जगह पर भारतीय सेना पर फायरिंग की, जहां पर बुधवार दिन में पाक सेना की फायरिंग में एक भारतीय सैनिक की मौत हो गई थी। उसकी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के चार जवाब भी ढेर हो गए थे। जम्मू से 41 किलोमीटर दूर सांबा जिले में बुधवार रात को पाक सेना द्वारा की गई फायरिंग में एक नागरिक के घायल होने की खबर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।