बेंगलुरु बम धमाको के बाद नेपाल के रास्ते बिहार में आतंकियों की ओर से पनाह लेने की गुप्त सूचना के बाद बिहार पुलिस अलर्ट पर है। साथ ही दरभंगा पुलिस ने भी विशेष अलर्ट जारी किया है। सीमावर्ती क्षेत्र दरभंगा में सभी स्थानों पर विशेष चैकसी बरती जा रही है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि सभी एसडीपीओ और थानाध्यक्षों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। आपको बता दें कि दरभंगा 2009 में आईएम चीफ यासीन भटकल की पनाहगाह के रुप में चर्चित रहा था। साथ ही भटकल का दांया हाथ और आईएम का सह संस्थापक फसीह महमूद भी दरभंगा का निवासी था। जिसे लेकर पुलिस ने विशेष चैकसी बरतनी शुरू कर दी है......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।