रॉबर्ट वाड्रा को आयकर विभाग का नोटिस
(India)
आयकर विभाग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के विवादित जमीन सौदों और आर्थिक लेनदेन को लेकर उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. सरकार ने रॉबर्ट वाड्रा के विवादित जमीन सौदों और आर्थिक लेन-देन की जांच की दिशा में पहला कदम उठाया है. आयकर ने इससे जुड़ी पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार आयकर ने स्काइलाइट हॉस्पिटेलिटी के मुख्य अधिकारी को नोटिस भेज कर आज बुलाया है. स्काइलाइट हॉस्पिटेलिटी वाड्रा की फर्म है. इस फर्म का नाम डीएलएफ के साथ लेन-देन और कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने से जुड़े विवाद के केंद्र में है. फर्म को 2005-06 के बाद से उसकी अचल संपत्तियों की खरीद या बिक्री के ऐग्रिमेंट्स का ब्योरा देने को कहा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।