महानायक अमिताभ बच्चन ने उन खबरों का सिरे से खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा था कि वे अल्पसंख्यकों के बीच केंद्र सरकार की छवि चमकाने के लिए एड कैंपेन करने जा रहे हैं। बिग बी ने ट्विटर पर ऐसी खबरों को निराधार बताया। सूत्रों की मानें तो अमिताभ ने ऐसा पत्नी और राज्यसभा में सपा की सांसद जया बच्चन के दबाव के चलते किया। अमिताभ 20 दिसंबर को ही नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। तब मोदी ने उन्हें सरकार की ओर से एड फिल्म करने का प्रस्ताव दिया था। मोदी चाहते थे कि जिस तरह उनके गुजरात के मुख्यमंत्री रहते अमिताभ ने वहां के पर्यटन को दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उसी तरह वे अल्पसंख्यकों के बीच सरकार की छवि सुधारने के लिए एड फिल्म में काम करें। भाजपा के एक बड़े नेता की मानें तो इस मुलाकात में अमिताभ ने प्रस्ताव पर हामी भर दी थी, पर अब जया के दबाव और विरोध के चलते अमिताभ ने इस एड कैंपेन से कदम पीछे खींच लिए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।