राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने एक अनोखा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हिम्मत नाम का एक एप लॉन्च किया। स्मार्टफोन पर चलने वाले इस एप के जरिए दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूप में फौरन संपर्क किया जा सकेगा। मोबाइल यूजर्स इससे 30 सेकंड में ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकेंगे। इस एप को लॉन्च करने पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए काली मिर्च स्प्रे भी भेंट किया। दिल्ली पुलिस के इस नए ऐप को होम मिनिस्ट्री से हरी झंडी मिलने का बाद लॉन्च किया गया है। इस मौके पर दिल्ली पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि ये महिलाओं की सुरक्षा के लिए बना देश का पहला एकीकृत एप है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।