नए साल के आगाज के साथ ही गुरुवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से मुलाकात की। लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने मांझी को नए साल की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीएम मांझी ने कहा कि लालू हमारे सर्वमान्य नेता हैं और जननायक है। बिना इनके सहयोग के देश और प्रदेश में सांप्रदायिकता को नहीं रोका जा सकता। वही लालू यादव ने कहा कि ये हैप्पी न्यू इयर अपना नहीं है और अपना नया साल मकर सक्रांति के बाद शुरू होगा। लोग अंग्रेजी कैलेंडर की तरफ भाग रहे हैं। इसमें वे बाधा नहीं बनना चाहते। उन्होंने आने वाले वर्ष को चुनावी वर्ष बताया...........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।