अब जयपुर पुलिस भी आएगी फेसबुक पर
(India)
जयपुर पुलिस भी फेसबुक पर अपना चेहरा दिखाएगी। सुरक्षा उपाय, चिह्नित अपराधियों का ब्योरा और पुलिस से संबंधित अन्य जानकारी इसके माध्यम से भी लोगों तक पहुंचेगी। उपायुक्त ने इसकी पहल की है। फेसबुक के अधिकृत पेज के लिए सामग्री और जानकारी जुटाई जा रही है। अगले हफ्ते तक फेसबुक पेज लॉन्च करने की तैयारी है। कमिश्नरेट पुलिस अब तक परंपरागत तरीकों से ही लोगों से जुड़ाव और मित्र पुलिस का दावा करती है। दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद पुलिस आयुक्तालय के फेसबुक पेज और उसके जरिए विभाग को मिली मदद के बाद शहर की पुलिस भी खुद को ऑनलाइन स्तर पर मजबूत बनाने की कोशिश में है। नए साल के पहले दिन गुरूवार को वाट्सएप पर अधिकृत तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज की। अब पूर्व क्षेत्र का फेसबुक पेज लॉन्च करने की कवायद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।