जम्मू-कश्मीर से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर लगातार संघर्षविराम उल्लंघन का भारत द्वारा करारा जवाब दिए जाने से पाकिस्तान बौखला गया है। उसने सीमा पर सैन्य हलचल तेज कर दी है। गौरतलब है कि साल के आखिरी दिन सांबा सेक्टर पाकिस्तान की ओर से शुरू हुई गोलीबारी में बीएसएफ के एक जवान के शहीद होने के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में चार पाक रेंजर्स मारे गए। भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब मिलने के बाद पाकिस्तान सेना ने पाक रेंजर्स के शव उठाने के लिए सफेद झंडा लहराया, जिस पर भारत ने फायरिंग रोक दी। सूत्रों ने बताया कि भारत के लगातार जवाबी कार्रवाई से परेशान पाकिस्तान ने सीमा पर सेना को तैनात करना शुरू कर दिया है। पाक के इस कदम को भारत पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान लगातार सीमा पर भारत को उकसाने की कोशिश कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।