पीछा करने पर पाकिस्तानी नौका ने खुद को उड़ाया
(International)


पाकिस्तान से साथ लगती सीमा पर पोरबंदर के नजदीक एक पाकिस्तानी नौका ने खुद को धमाके से उड़ा लिया। धमाका होने से पहले भारतीय कोस्टगार्ड ने इस नौका का करीब एक घंटे तक पीछा किया था। जानकारी के मुताबिक यह नौका पाकिस्तान के कराची से आई थी और कोस्टगार्ड को इस नौका पर विस्फोटक लदे होने का संदेह था। इसी वजह से इस नौका का पीछा किया जा रहा था। इस पर चार लोग सवार थे। दरअसल खुफिया विभाग को इंटरसेप्ट के जरिए गुजरात तट से करीब 350 नॉटिकल मील पर इस नौका के होने का पता चला था। नौका पर चल रही संदिग्ध गतिविधियों के बाद भारतीय तटरक्षक की नौका ने इसका पीछा किया और इसको रुकने के लिए चेतावनी भी दी। भारतीय तटरक्षकों को अपने नजदीक आता देख इस पर मौजूद क्रू मेंबर्स ने इस नौका को धमाके से उड़ा दिया। माना जा रहा है कि इस पर लश्कर ए तैयबा के आतंकी सवार थे जो एक बार फिर से 26ध्11 का मुंबई जैसा हमला करने के इरादे से आ रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।