पीएम मोदी ने 102वें विज्ञान कांग्रेस का किया उद्घाटन
(Mumbai, Mumbai)
मुंबई में पीएम मोदी ने 102वें विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया. भारतीय विज्ञान कांग्रेस समारोह मुंबई विश्वविधालय के कलीना कैंपस में 4 दिनों तक चलेगा.तीन से सात जनवरी तक चलने वाले भारतीय विज्ञान कांग्रेस समारोह में करीब 12 हजार प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है. भारतीय विज्ञान कांग्रेस सम्मेलन में सात नोबेल पुरस्कार विजेता और नोबेल की बराबरी के पुरस्कारों के चार विजेता वैज्ञानिक भी शामिल होंगे.इस साल भारतीय विज्ञान कांग्रेस के आयोजन का विषय श्मानव विकास के लिए विज्ञान एंव प्रौद्योगिकीश् रखा गया है. 45 सालों के बाद मुंबई में विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हो रहा है. इससे पहले 1969 में आखिरी बार मुंबई में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया था। विज्ञान कांग्रेस में महिला विज्ञान कांग्रेस, बाल विज्ञान कांग्रेस और साथ ही कई विज्ञान प्रदर्शनीयों का भी आयोजन किया जाएगा. मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति राजन वेलुकर ने कहा, ष्हम मुंबई को साइंस सिटी की पहचान देंगे, क्योंकि विज्ञान तथा संबंधित क्षेत्रों में इसका उल्लेखनीय योगदान रहा है.ष् उन्होंने इस ओर ध्यान दिलाया कि मुंबई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बांबे (आईआईटी-बी), भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी), टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) तथा अन्य महत्पूर्ण संस्थान हैं. उन्होंने कहा, ष्विज्ञान के क्षेत्र में मुंबई का योगदान किसी से छिपा नहीं है. इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी तथा भू-विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव भी उपस्थित रहेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।