26/11 को दोहराने आए थे आतंकी
(India)
अरब सागर में भारत-पाक समुद्री सीमा के पास 31 दिसंबर की रात विस्फोटकों से भरी एक संदिग्ध बोट में धमाके की घटना का खुलासा होने के बाद खबर आ रही है कि पोरबंदर में दो और बोट देखी गईं हैं । कोस्टगार्ड इन दोनों बोट को घेरने के लिए अभियान चला रहा है । कोस्टगार्ड ने राजरतन के अलावा एक और शिप को ऑपरेशन भेजा हैं। खुफिया सूचना के आधार पर इन दो बोटों को घेरा जा रहा है । खुफिया एजेंसी एनटीआरओ ने सैटेलाइट से फिशिंग बोट में चल रही बातचीत और गतिविधियों को रिकॉर्ड किया, जिसके बाद कोस्टगार्ड को ऑपरेशन के लिए कहा गया है। इससे पहले शुक्रवार को कोस्ट गार्ड हेडक्वार्टर ने जानकारी दी थी कि पोरबंदर से करीब 365 किलोमीटर की दूरी पर 31 दिसंबर की रात विस्फोटकों से भरी बोट में धमाका हुआ था। इसकी गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंडियन कोस्ट गार्ड ने करीब एक घंटा बोट का पीछा किया था, लेकिन पकड़े जाने के डर से बोट पर सवार लोगों ने आग लगा दी, जिसके बाद उसमें जोरदार धमाका हुआ था.अभी तक मिले सारे सबूत पाकिस्तान की ओर से इशारा कर रहे हैं. यहां बड़ा सवाल यह है कि कहीं नए साल के मौके पर मुंबई जैसा हमला करने की तैयारी तो नहीं थी? मुंबई हमले के वक्त भी आतंकी बोट से ही भारतीय सीमा में घुसे थे?

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।