अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार देर शाम पाकिस्तान ने एक बार फिर युद्धविराम तोड़ते हुए भारी गोलीबारी की। पाकिस्तान ने सांबा और हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ चैकियों पर गोलियां चलाई। भारत की ओर से भी इसका कड़ा जवाब दिया गया। जानकारी के अनुसार जवाबी फायरिंग में तीन पाक रेंजर्स मारे गए।पाकिस्तान ने लगातार चैथे दिन भारतीय चैकियों पर गोलीबारी की। इससे पहले मंगलवार को हुई पाकिस्तानी रेंजर्स ने गश्त कर रही बीएसएफ दल पर फायरिंग की जिसमें एक जवान शहीद हो गया था। भारत ने पलटवार किया था जिसमें चार पाक सैनिक मारे गए थे। इसके बाद पाक ने सफेद झंडा दिखाते हुए गोलीबारी रोकने की अपील की थी। इस मामले में शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने सुषमा स्वराज को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि भारत ने बैठक के लिए बुलाकर दो पाक सैनिकों को मार दिया। भारत ने इस आरोप को खारिज किया और इसे आधारहीन बताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।