घुसपैठ कराने के लिए फायरिंग कर रहा है पाकिस्तान
(International)

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के बार-बार संघर्ष विराम के उल्लंघन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आज कहा कि पाक योजना के तहत जोरदार फायरिंग कर रहा है. उसकी कोशिश है। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ करायी जाए इसलिए वह सीमा पर जवानों का ध्यान खींचना चाह रहा है.राजनाथ सिंह पत्रकारों से बीतचीत के दौरान पाकिस्तान की मंशा को साफ करते हुए कहा, जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की ओर फायरिंग कर रहा है. इस फायरिंग का सीमा सुरक्षा बल कड़ा जवाब दे रहे है उन्होंने साफ किया कि पाकिस्तान की तरफ से ही पहले गोलीबारी की गयी और हमने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।