मिजोरम भेजे गए अजीज कुरैशी
(India)
अजीज कुरैशी पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम के नए राज्यपाल मनोनीत किए गए हैं। कुरैशी के रूप में राज्य को छह माह से भी कम समय में यह छठा राज्यपाल मिलेगा। उन्हें उत्तराखंड से मिजोरम भेजा जा रहा है। राज भवन के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा, कुरैशी दो सप्ताह के बाद कांग्रेस-शासित मिजोरम में पदभार ग्रहण करेंगे।् राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 74 वर्षीय कुरैशी को मंगलवार को मिजोरम के राज्यपाल के रूप में मनोनीत किया। राज्यपाल के रूप में उनका शेष कार्यकाल मई 2017 तक चलेगा। कुरैशी ने पूर्व में सर्वोच्च अदालत में एक याचिका दायर कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर उन पर पद छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।