ट्रेन सेवाएं बाधित होने से नाराज हुए रेल यात्री
(India)
उपनगर ठाणे में आज तकनीकी खामी के वजह से सेंट्रल रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बाधित होने से नाराज रेल यात्रियों ने आगजनी की, पुलिस पर पत्थर फेंके और ‘‘रास्ता रोको’’ अभियान चलाया, जिसके बाद पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा।हार्बर लाइन पर भी उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं क्योंकि कुछ मोटरमैन हिंसा में घायल हो गए और सुरक्षा संबंधी कारणों से उन्होंने ट्रेनें चलाने से इंकार कर दिया।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने स्थिति की समीक्षा की तथा लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया।गृह राज्य मंत्री रंजीत पाटिल ने यहां संवाददाताओं को बताया ‘‘मुख्यमंत्री ने शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस शांतिबहाली के लिए हर तरह के कदम उठा रही है।’’ उन्होंने बताया ‘‘मुख्यमंत्री हर पांच मिनट में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से भी बात की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।