(DELHI, India)
योजना आयोग की जगह पर नई संस्था नीति आयोग बनाए जाने की घोषणा के साथ ही योजना भवन में अचानक गतिविधियां तेज हो गई हैं... नीति आयोग के उपाध्यक्ष और इसके सदस्यों के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं... साथ ही उपाध्यक्ष और सदस्यों की जल्द नियुक्ति की उम्मीद है...योजना भवन के नाम को बदलकर नीति आयोग कर दिया गया है और वरिष्ठ कार्याधिकारियों के बैठने के कमरों को झाड़पोंछकर ठीकठाक किया जा रहा है... जाने माने अर्थशास्त्री, अरविंद पनगडिया, नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष बन सकते हैं... सूत्रों के मुताबिक सरकार जल्द ही श्राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान नीति आयोग के उपाध्यक्ष और पूर्णकालिक सदस्यों की नियुक्ति कर सकती है.. और वो अगले सप्ताह अपना कार्यभार भी संभाल सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।