उपराष्ट्रपति ने दी मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद
(DELHI, India) उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने शनिवार को मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर सभी नागरिकों को मुबारकबाद दीं। मिलाद-उन-नबी पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि इस पवित्र मौके पर आइए हम पैगंबर साहब द्वारा बताए गए अमन, रहमदिली, सहिष्णुता और माफी की शिक्षा के शाश्वत गुणों के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।