सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए-राशिद अल्वी
(DELHI, India) पोरबंदर के पास समंदर में पाकिस्तान की ओर से आ रही एक और नाव थी, जो सुरक्षाबलों से बच निकलने में कामयाब हो गई। सूत्रों के मुताबिक 31 दिसंबर की रात पाकिस्तान से दो नावें चली थीं, जिनमें से एक नाव को कोस्ट गार्ड ने रोकने की कोशिश की थी। इसके बाद उसमें सवार आतंकियों ने खुद को उड़ा लिया था। जिसपर बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्याम जाजू का कहना है कि मोदी सरकार इस विषय में काफी सख्त है और इस विषय में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी.. ध्यान दिया जाएगा और उसकी ही मिशाल है जो ये कल का ब्लास्ट होने वाला था उसे रोका गया है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का कहना है कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। और पाकिस्तान लगातार इस तरह की हरकतें कर रही है ऐसे में सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। इस दूसरी बोट के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश जारी है। इस बीच भारत के सभी बंदरगाहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।