(Nalanda, Nalanda)
बिहार में आतंकी घुसपैठ की खुफिया खबर मिलने के बाद पूरे नालंदा में अलर्ट घोषित कर दिया गया है राजगीर महोत्स्व का आनंद लेने और नव वर्ष का जश्न मानाने राजगीर में भारी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक राजगीर पहुंच चुके हैं , और पुरे महीने यहा नव वर्ष की घूम रहती है ,इसी बात को धयान में रखते हुऐ , नालंदा के सभी पर्यटक स्थलों की सुरक्षा बढा दी गयी है । राजगीर के अजातशत्रु किला मैदान में आयोजित हो रहे 15 दिवशीय राजगीर महोत्सव को लेकर जिला प्रसासन चैकस है पूरे राजगीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है बस स्टैंड से लेकर सभी इलाको में वाहनो की चेकिंग की जा रही है । इसके अलावे महोत्सव के मुख्य द्वार और कार्यक्रम स्थल के द्वार पर मेटल डिटेकर लगाये गए हैं । साथ ही पूरे महोत्सव स्थल पर नजर रखने के लिए सुरक्षा टावर बनाये गए हैं । नालंदा पुलिस के आलावा अन्य जिलो से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाए गए हैं ताकि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न रह जाए ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।