पाकिस्तानी सेना के संपर्क में थे नाव में सवार आतंकी
(India)
पाकिस्तान से आई दो श्आतंकीश् नावों में सवार लोगों की बातचीत से पता चला है कि वे एक कॉन्टैक्ट के जरिए लगातार पाकिस्तान की सेना और समुद्री सुरक्षा एजेंसी के संपर्क में थे। दो में एक नाव को एक जनवरी को अरब सागर में कोस्ट गार्ड्स ने भारतीय जल सीमा में रोका था और वह आग लगने की वजह से समुद्र में ही डूब गई थी।इन नौकाओं पर सवार लोगों की बातचीत ट्रेस करने वाले सूत्रों का कहना है कि यह श्कॉन्टैक्टश् अक्सर थाईलैंड में भी किसी से बात करता रहता था। 31 दिसंबर की सुबह साढ़े आठ बजे कोस्ट गार्ड्स को जानकारी मिली थी कि दो संदिग्ध नौकाएं कराची के पास केटी बंदरगाह से चलकर भारतीय सीमा में आ रही हैं। इसके बाद कोस्ट गार्ड्स ने इन नौकाओं पर समुद्र के बजाए हवा से निगरानी रखने का काम किया। बहरहाल, खुफिया सूचनाओं के बाद 12 जनवरी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पोरबंदर दौरे को रद्द कर दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी वहां भारतीय नेवी के एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. वह इस कार्यक्रम में 11 से 13 जनवरी तक गांधीनगर में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट में भाग लेने के बाद शामिल होते. कई प्रमुख अंगरेजी मीडिया संस्थानों ने अपनी रिपोर्ट में प्रधानमंत्री के दौरे के रद्द होने की खबरें दी हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।