पकिस्तानी गोलीबारी में 2 भारतीय सैनिक शहीद
(International)
भारत की बार-बार चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान की नापाक हरकतें बदस्तूर जारी हैं। जम्मू-कश्मीर में पाक सैनिकों की गोलाबारी में शनिवार को दो जवान और एक महिला की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। सांबा और कठुआ जिले के गांवों और 13 सीमा चैकियों को निशाना बनाकर की जा रही गोलाबारी से सैकड़ों लोग पलायन को मजबूर हैं। पुलिस अधिकारियों ने सेना द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि शुक्रवार देर रात पाक सैनिकों ने कन्हैया चैकी के पास तंगधार इलाके में रॉकेट दागा। इसमें दो जवान शहीद हो गए और तीन घायल हुए। घुसपैठ नाकाम कीरू शुक्रवार रात जवानों ने सीमा पार से घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को नाकाम कर दिया। गोलाबारी की आड़ में पाक रेंजरों ने रात 11.30 बजे सांबा सेक्टर में चोर गली के अग्रिम इलाके से भारी हथियारों से लैस 7-8 आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश की। मगर जवानों ने उन्हें घुसते देख लिया और गोलीबारी की। इसके बाद आतंकी वापस पाकिस्तान भाग गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।