दूसरी ओर पोरबंदर के पास समंदर में पाकिस्तान की ओर से आ रही नावों में एक और नाव होने की बात सामने आई है। जो सुरक्षाबलों से बच निकलने में कामयाब हो गई। सूत्रों के मुताबिक 31 दिसंबर की रात पाकिस्तान से दो नावें चली थीं। जिनमें से एक नाव को कोस्ट गार्ड ने रोकने की कोशिश की थी। इसके बाद उसमें सवार आतंकियों ने खुद को उड़ा लिया था। इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्याम जाजू का कहना है कि मोदी सरकार इस विषय में काफी सख्त है और इस विषय में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। दूसरी ओर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का कहना है कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। और पाकिस्तान लगातार इस तरह की हरकतें कर रही है। ऐसे में सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।