पाकिस्‍तानी बोट पर संदिग्‍ध आतंकी ही थे: रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर
(DELHI, India) पार्रिकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने खुफिया जानकारी के आधार पर सही समय पर सही काम किया है। कोस्ट गार्ड ने तुरंत एक्शन लिया, नाव पर 12 घंटे निगाह रखी और उसे जल्द ही ट्रेक कर लिया गया। साथ ही पार्रिकर ने कहा कि नौका में सवार लोग तस्कर नहीं लग रहे थे। मैं सोचता हूं कि जैसे उन्होंने अपने आपको उड़ा लिया वे संदिग्ध आतंकी थे। सामान्य तौर पर ड्रग्स लाने वाली नाव भी होती तो वह अपने आपको सरेंडर कर देती। इसके अलावा नौका जिसे रास्ते से आ रही थी उससे भी शक पैदा होता है। अक्सर तस्कर लोग व्यस्त रास्ते से आते हैं ताकि वे दूसरी नावों की आड में निकलने की कोशिश करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।