रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज आनंद विहार स्टेशन से पश्चिम बंगाल के लिए दो और बिहार के लिए एक ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिहार के सहरसा और पश्चिम बंगाल के मालदा और सांतरागाछी के लिए तीन साप्ताहिक ट्रेन सेवाओं को आनंद विहार स्टेशन से झंडी दिखायी जायेगी । इन तीनों ट्रेनों की घोषणा 2014 15 के रेल बजट में की गई थी। मालदा जाने वाली ट्रेन हर शनिवार को आनंद विहार स्टेशन से रवाना होगी और वापसी में यह गाड़ी हर शुक्रवार को मालदा से चलेगी । इसी तरह सांतरागाछी के लिए साप्ताहिक ट्रेन हर मंगलावार को आंनंद विहार से चलेगी और वापसी की यात्रा बुधवार को शुरू करेगी । नयी ट्रेनों के लिए तय किये गये कार्यक्रम के मुताबिक सहरसा जाने वाली ट्रेन हर वृहस्पतिवार को आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी । वापसी में यह गाड़ी बुधवार को चलेगी । एक अधिकारी के मुताबिक 2014 15 के रेल बजट में घोषित की गयी सभी नयी ट्रेनें इसी वित्तीय वर्ष में शुरू हो जाने की संभावना है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।