राजस्थान के जयपुर जिले में शीतलहर को देखते हुए जिला कलक्टर कृष्ण कुणाल ने आदेश जारी कर जिले के सभी स्कूलों मेें पांचवी तक कक्षाओं में अवकाश 12 जनवरी तक बढ़ा दिया है। वहीं कक्षा 6 से 12वीं तक स्कूलों का समय सुबह 9 बजे या इसके बाद खोलने के निर्देश दिए हैं। ये आदेश सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों मंे लागू रहेंगे। वहीं इस दौरान स्कूलों के शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को उपस्थिति देने को कहा है। पंचायत चुनावों के चलते जिले में जिले में कलेक्टर की पूर्व अनुमति के बिना अवकाश लेने पर पाबंदी लगाई गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।