लालकृष्ण आडवाणी को मिल सकता है पद्म विभूषण, रामदेव के नाम पर भी विचार
(DELHI, India) भारत रत्न के बाद पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, एक अखबार की खबर के मुताबिक रामदेव को भी पद्म सम्मान देने की तैयारी है, अभी साफ नहीं है कि कौन सा पद्म सम्मान रामदेव को दिया जाएगा? इकनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक रामदेव के अलावा वैदिक विद्वान प्रोफेसर फ्रोली का नाम भी पद्म अवार्ड की सूची में शामिल है, पद्म विभूषण भारत रत्न के बाद देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है,
हाल ही में बीते 25 दिसंबर को मोदी सरकार ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने का एलान किया था, लालकृषण आडवाणी को बीजेपी का लौहपुरुष कहा जाता है और वाजपेयी सरकार में गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे हैं, बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को पद्म भूषण दिए जाने की सिफारिश कर दी है, सायना की नाराजगी के बाद खेल मंत्रालय ने सिफारिश की है, सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक सायना नेहवाल को पद्म भूषण मिलना मुश्किल है क्योंकि पद्म भूषण के लिए नाम भेजे जाने की आखिरी तारीख 15 सितंबर थी, नियमों के मुताबिक दो पद्म सम्मानों के बीच 5 साल का अंतर जरूरी है, सायना को 2010 में पद्म श्री मिला था जबकि सुशील कुमार को 2011 में, फिर भी सुशील कुमार का नाम आगे बढ़ाने पर नेहवाल ने सवाल उठाए थे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।