प्रवासी भारतीय दिवस सम्मलेन आज से
(India)
गांधीनगर में आज से प्रवासी भारतीय दिवस सम्मलेन के 13वें संस्करण की शुरुआत होगी। सम्मेलन में 58 से अधिक देशों के एनआरआइ के भाग लेने की उम्मीद है। अरब सागर में आतंकियों द्वारा नौका सहित खुद को उड़ा लेने की घटना के मद्देनजर सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।प्रवासी भारतीय सम्मेलन, प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय का प्रमुख आयोजन है। नौ जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मान्यता दी गई है, क्योंकि इसी दिन महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे और अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई की शुरुआत की थी। गुजरात के प्रमुख सचिव डीजे पांडियान ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया, गांधीजी भारत लौटे और वास्तविक स्थिति जाने के लिए देशभर का भ्रमण किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। देश के विकास में अपना योगदान देना प्रवासी भारतीयों का कर्तव्य है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।