जम्मू कश्मीर के कठुआ सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल की दो चैकियों पर पाकिस्तान की ओर से आज सुबह फिर से फायरिंग शुरू हो गई है. बीती रात 11.30 बजे तक फायरिंग के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने फिर से गोलीबारी शुरू कर दी है. सेना इसे घुसपैठ की से जोड़कर देख रही है. बताया जाता है कि लश्कर के 100 आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं. इससे पहले मंगलवार और सोमवार को भी पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की गई. पिछले चार दिनों से गोलीबारी का सिलसिला जारी है. पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी में मोर्टार और गोले से सरहद के गांवों को भी निशाना बनाया है. दहशत के कारण अब तक 57 गांवों के करीब 10 हजार लोग अपना घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं। सरहद पर मंगलवार को दिन में सांबा सेक्टर के ठाकुरपुरा में पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय चैकियों को निशाना बनाया। स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को बीएसएफ के प्रमुख डी.के. पाठक ने सीमा का दौरा किया। उनके दौरे के बीच पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी जारी रही।पाकिस्तान की ओर से बीते तीन दिनों से जारी गोलीबारी के कारण सीमा के पास सांभा और कठुआ जिले के गांवों में रहने वाले 10,000 लोगों को सुरक्षित जगह पर अस्थायी आवासों में स्थानांतरित किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।