पाकिस्तानी गोलीबारी का देंगे मुंहतोड़ जवाब
(India)
सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक डीके पाठक ने मंगलवार को कहा कि अगर पाकिस्तानी बलों की ओर से गोलाबारी होती है तो बीएसएफ इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए बीएसएफ जवान को श्रद्धांजलि देने के बाद पाठक ने कहा, शांति बहाल रखना बेहतरीन स्थिति है। लेकिन पाकिस्तान शांति नहीं चाहता। अगर उनकी ओर से गोलाबारी जारी रहती है तो हम निश्चित तौर पर जवाबी कार्रवाई करेंगे। पाकिस्तान की ओर से सोमवार को हुई गोलीबारी में बीएसएफ के जवान शहीद हो गए थे, जबकि सांबा जिले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।पाठक ने कहा कि बीएसएफ नागरिक इलाकों को निशाना नहीं बनाता, लेकिन वे (पाकिस्तान) हमेशा हमारे नागरिक इलाकों में गोलबारी करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गोलाबारी की पहल हमेशा पाकिस्तान की ओर से ही होती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।