चीन भी करेगा एयर एशिया विमान के मलबे को खोजने में मदद
(India)

एयर एशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे की खोज का काम मंगलवार को भी जारी रहा। मलबे की खोज करने में जुटे गोताखोर और अन्य टीम को दो से तीन मीटर ऊंची उठी लहरों का सामना करना पड़ा। दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स का पता लगाने के लिए अब चीन भी इस अभियान में शामिल हो गया है। चीन ने खोज अभियान के लिए अपना एक पोत भेजा है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का नौसैनिक पोत पानी के नीचे खोज और पहचान के उपकरणों एवं 48 गोताखोरों से लैस है। सान्या बंदरगाह से रवाना हुआ यह पोत 9 जनवरी को दुर्घटनास्थल पर पहुंच जाएगा। इससे पहले यह पोत लापता मलेशियाई विमान एमएच370 के खोज अभियान में शामिल रह चुका है। अब वह एयरबस 320--200 विमान क्यूजेड--8501 के मलबे और पीडितों के शवों की खोज में मदद करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।