पेरिस में एक के दफ्तर पर हमला करने वाले एक संदिग्ध 18 साल के मौराद ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है. तीन संदिग्धों की पहचान की गई थी. तीन में से एक संदिग्ध ने सोशल मीडिया में अपने नाम के चर्चा में आने के बाद सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. हमले की जांच कर रही पुलिस ने तीन संदिग्धों की पहचान की थी. आतंकियों की तलाशी के लिए पेरिस और उसके आसपास के इलाकों में जबरदस्त तलाशी अभियान जारी है। आपको बता दे की फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक पत्रिका के मुख्यालय पर गोलीबारी की गई है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पुलिसवाले भी शामिल हैं। चार अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि हमले में 40 लोगों को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि दो नकाबपोश बंदूकधारियों ने इस घटना को अंजाम दिया। फ्रांस पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने मोहम्मद का बदला ले लिया’’ के नारे लगाए। पेरिस की व्यंग्य पत्रिका शार्ली आब्दो के कार्यालय पर हमला हुआ। पत्रिका ने हाल में आईएस प्रमुख अबु बक्र अल बगदादी का एक कार्टून प्रकाशित किया था। हमले को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मौके पर पहुंचे और घटना पर शोक जताया। साथ ही उन्होंने इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाई और सुरक्षा केा लेकर जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि इस मैगजीन ने नवंबर पैगम्बर मोहम्मद पर 2012 में कुछ कार्टून प्रकाशित किए थे। जिसका विरोध कई मुस्लिम देशों में हुआ था और इसके फलस्वरूप ऐहतियातन फ्रांस को 20 से भी अधिक देशों में अपने दूतावास को बंद करना पड़ा था। पैगम्बर पर एक अन्य कार्टून प्रकाशित करने के चलते इस मैगजीन के कार्यालय पर नवंबर 2011 में भी हमला हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।