ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि आतंकवादी भारत में हमला करने की योजना बना रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने नागरिकों से भारत भ्रमण के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतने का भी आग्रह किया है। सरकार की स्मार्ट ट्रैवलर्स वेबसाइट पर जारी एक बयान के अनुसार, ष्हमें लगातार सूचनाएं मिल रही हैं कि आतंकवादी भारत में हमले की साजिश रच रहे हैं और ये हमले देश के अंदर कहीं भी और कभी भी बिना चेतावनी दिए हो सकते हैं। हमले भारत के उन क्षेत्रों में भी हो सकते हैं, जहां ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक आकर ठहरते हैं। आस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा जारी परामर्श मंट आस्ट्रेलिया के नागरिकों को भारत में अधिक सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। ऑस्ट्रेलिया के विदेश एवं व्यापार मामलों के मंत्रालय ने कहा कि भारत के सभी क्षेत्रों में यह चेतावनी लागू होती है। इसमें कहा गया है कि दिसंबर 2014 के मध्य में ही भारत सरकार ने राजधानी दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी थी। ऑस्ट्रेलियाई महिला पर्यटकों को भारत के सभी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है और यहां तक कि समूह में यात्रा करने की स्थिति में भी सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।