आज प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे मोदी
(India)

गुजरात के गांधीनगर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के 13वें संस्करण की शुरुआत बुधवार से हो गई है। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रवासी भारतीय दिवस का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे। वहीं बुधवार को हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। बुधवार को कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान अब एक जन आंदोलन बन गया है। सुषमा स्वराज ने कहा कि आप हमारे अपने हैं, आपको भी हम में से एक माना जाएगा। उन्होंने कहा कि आप आयें, संपर्क बढाएं और देश के विकास में अपना योगदान दें। इस बार के प्रवासी दिवस समारोह में मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘मेक इन इंडिया’ के अलावा ‘स्वच्छ भारत, नमामि गंगे, स्किल डवलपमेंट, स्मार्ट सिटी’ जैसी सरकार की फ्लैगशिप परियोजनाओं के प्रचार पर जोर रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जनवरी को आयोजन में हिस्सा लेंगे। जबकि 9 जनवरी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समारोह को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में 58 से अधिक देशों के एनआरआइ के भाग लेने की उम्मीद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।