पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उद्योगपतियों को राज्य में उद्योग लगाने के लिए आज निमंत्रित किया और उन्हें आश्वस्त किया कि राजनीतिक मतभेदों से विकास की राह में बाधा पैदा नहीं होगीं। बनर्जी ने कहा, मैं आप सभी को आश्वासन देती हूं कि राजनीतिक मतभेदों से विकास की राह में बाधा पैदा नहीं होगी और यह जारी रहेगा। उन्होंने कहा हम अपने संबंध बनाए रखेंगे. केंद्र राज्य के बीच संबंध बना रहेगा। मुख्यमंत्री यहां दो दिवसीय वैश्विक कारोबारी सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद विश्वभर से आए उद्योगपतियों को संबोधित कर रही थीं। सम्मेलन में जेटली के साथ मंच साझा करते हुए बनर्जी ने कहा कि हम संघीय ढांचे में राज्यों को मजबूत होता देखना चाहते हैं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।