एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने की राहुल को कमान देने की मांग
(DELHI, India) उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अभी उपाध्यक्ष हैं, मैं सोनिया गांधी जी से गुजारिश करता हूं कि अब उनको पूरी एआईसीसी की जिम्मेदारी दे दी जाए, आपको बता दें कि इससे पहले भी दिग्विजय सिंह राहुल गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं, उन्होंने पहले भी कहा था कि सोनिया गांधी पार्टी का नेतृत्व करती रहें लेकिन राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की पूरी जिम्मेदारी संभालनी चाहिए, उस वक्त इसके जवाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माखनलाल फोतेदार ने कह दिया कि दिग्विजय सिंह अपने फायदे के लिए इस तरह की बातें कह रहे हैं, इसके बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह कांगेस के नेताओं के निशाने पर ही आ गए थे, दिग्विजय सिंह से टीम राहुल सख्त नाराज हो गई थी और कांग्रेस के 15 युवा सचिवों ने दिग्विजय सिंह से मिलकर अपनी नाराजगी जताई थी, सचिवों ने दिग्विजय सिंह से कहा कि आपके बयान से राहुल को फायदा होने की बजाय नुकसान हुआ है, सचिवों ने दिग्विजय सिंह से ये भी कहा कि उनको अपनी बात पार्टी फोरम में रखनी चाहिए थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।