फ्रांस के सुरक्षा बलों ने 12 लोगों की हत्या करने के मामले में संदिग्ध दो भाइयों को पकडने के लिए गुरुवार से घेराबंदी बढा दी. उन्हें उत्तर पूर्व के एक कस्बे में एक कार लावारिस मिली है. इस बीच व्यंग्य पत्रिका ‘शार्ली हेब्दो’ ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह अपने हमलावरों को धता बताते हुए अगले सप्ताह एक विशेष संस्करण प्रकाशित करेगी और उसकी एक लाख प्रतियां छापी जाएंगी. पत्रिका को दिवालियापन से बचाने के लिए लोगों के समर्थन के रुप में इन्हें छापा जाएगा. बुधवार के हमले में जीवित बचे स्तंभकार पैट्रिक पेलॉक्स ने कहा कि पत्रिका अगले बुधवार को एक अंक प्रकाशित करेगी जिसमें बताया जाएगा कि ‘मूर्खता नहीं जीतेगी’ पत्रिका के वकील रिचर्ड मल्का ने कहा कि सामान्यत 60,000 प्रतियां छापी जाती हैं लेकिन हिंसा के बाद दुनियाभर में लोगों के रुख को देखते हुए संख्या बढा दी गयी है.फ्रांस के सुरक्षा बल ‘शार्ली हेब्दो’ नामक पत्रिका के कार्यालय पर कल हुए हमले के संदिग्ध दोनों भाइयों की तलाश कर रहे हैं. पुलिस तलाशी कर रही है वहीं आसमान में हेलीकॉप्टरों से भी नजर रखी जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।