निर्वाचन आयोग आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा कर सकता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में चुनाव आयुक्त ने इस बारे में निर्णय ले लिया है। दिल्ली विधानसभा का पिछला चुनाव दिसंबर 2013 में हुआ था। अरविंद केजरीवाल द्वारा 14 फरवरी 2014 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कारण विधानसभा निलंबित हो गई जिसे 4 नवंबर 2014 को भंग कर दिया गया था। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आयोग की बैठक हर मंगलवार और शुक्रवार को होती है। शुक्रवार को पूरा आयोग बैठक करेगा। इस बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां और मतदाता सूचियों से जुड़े विषयों का जायजा लिए जाने की संभावना है। उन्होंने बैठक को हफ्ते में दो बार होने वाली सामान्य कवायद बताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।