गुजरात के गांधी नगर में प्रवासी भारतीय दिवस का आज अंतिम दिन है। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी आएंगे। इससे पहले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया के 200 से अधिक देशों में भारतीय बसे हैं और प्रवासियों के कारण भारत को वैश्वकि पहचान मिली है. उन्होंने कहा कि पहले जब हमारे पूर्वज देश छोड़कर गए थे, वह उस समय जरूरी था. हमारे पूर्वज बाहर संभावनाएं तलाशने गए थे. शिक्षति लोग ज्ञान तलाशने के लिए विश्व में गए। प्रवासी भारतीय दिवस में ही प्रधानमंत्री एक सिक्का भी जारी किया, जिसके एक तरफ महात्मा गांधी की जवानी की तस्वीर है और दूसरी तरफ वृद्ध राष्ट्रपिता। मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, पूरी दुनिया को आज भारत से काफी उम्मीदें हैं. भारत का सामर्थ्य बढ़ा है. आज संभावनाएं आपके इंतजार में है, संभावनाओं को तलाशने के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं है। मोदी ने कहा कि प्रवासियों के किए गए वादों को बीजेपी ने पूरा किया है. पीआइओ कार्ड होल्डर की समस्याओं को दूर किया गया है. वीजा ऑन एराइवल की सुविधा दी गइ है । उन्होंने इस मौके पर महात्मा गांधी को भी याद किया. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों से आज भी विश्व प्रेरणा मिलती है. विदेशों में भी गांधी की प्रतिमाएं लगी हैं. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने विदेश से लौटकर भारत की सेवा की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।