मुंबई मेट्रो में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने एमएमआरडीए की टिकटों के दाम कम करने वाली याचिका खारिज कर दी है३ जिसके चलते अब मुंबई मेट्रो में यात्रा करनेवालों की जेब पर बोझ बढ़ेगा। एमएमआरडीए के मुताबिक रिलायंस को अब किराया बढ़ाने का हक मिल गया है. मुंबई मेट्रो का मौजूदा किराया 10, 15 और 20 रुपये है। हालांकि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मुंबईवासियों को भरोसा दिया है कि यात्रियों पर किराये का बोझ नहीं बढ़ेगा. सीएम ने कहा कि सरकार हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन कर रही है। इस बीच, मुंबई की लोकल ट्रेनों में भीड़ को कम करने के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने महाराष्ट्र सरकार को सुझाव दिया है कि सरकारी दफ्तरों में काम करने वालों के समय में बदलाव होने से लोकल ट्रेनों में भीड़ कम होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।