देश के चीफ जस्टिस एच एल दत्तू ने मोदी को एक अच्छा नेता, अच्छा इंसान और दूरदृष्टि वाला शख्स करार दिया। प्रधानमंत्री से अब तक चार बार मिल चुके चीफ जस्टिस ने उनके बारे में यह राय पत्रकारों से बातचीत के दौर जताई। उन्होंने कहा कि न्यायपालिक और सरकार के बीच संबंध काफी अच्छे हैं। यह प्रशंसा मोदी के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2002 के गुजरात दंगों के बाद शिकायतों के निपटारे में उनके नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार और वह खुद सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के केंद्र में रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने जाकिया जाफरी की शिकायत पर जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। जब एसआईटी ने नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दे दी तो सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को निर्देश दिया कि जांच टीम की रिपोर्ट की पड़ताल करे। चार महीने पहले देश के चीफ जस्टिस का पदभार संभालने वाले दत्तू ने कहा कि उनके कार्यकाल में सरकार और न्यायपालिका के बीच संबंध काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कहा, श्अभी तक सरकार ने मेरे किसी प्रस्ताव को खारिज नहीं किया। न्यायपालिका की मांगों के लेकर भी सरकार रवैया काफी सकारात्मक रहता है।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।