वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन आज से
(International)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गांधीनगर में गुजरात सरकार के प्रमुख कार्यक्रम वाइब्रैंट गुजरात सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे जिसमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून और अमरीका के विदेश मंत्री जॉन केरी भाग लेंगे। वाइब्रैंट गुजरात का यह 7वां आयोजन है जबकि 3 दिवसीय यह सम्मेलन इस साल सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है। हाल ही में अरब सागर में पाकिस्तानी नौका को तटरक्षकों द्वारा घेरे जाने बाद इसमें विस्फोट की घटना के मद्देनजर सम्मेलन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बार सम्मेलन में कई बड़े उद्योगपति और राजनेता भाग लेंगे। अमरीका, कनाडा और जापान समेत 8 देश पहली बार सम्मेलन में भागीदार देश बने हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।