चार दिवसीय यात्रा पर हैं बान की मून
(International)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून शनिवार को चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। वह सबसे पहले वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने गांधीनगर जाएंगे। बान के इस चार दिवसीय दौरे के दौरान उनके साथ उनकी पत्नी मैडम यू सून-तइक और अधिकारियों का दल भी साथ होगा। बान आज गांधीनगर में आयोजित सातवें वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में मुख्य वक्ता होंगे। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। बान साबरमती आश्रम भी जाएंगे और वडोदरा में 10 मेगावाट केनाल-टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्धाटन करेंगे। बान नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर से भी मुलाकात करेंगे। बान 12 जनवरी को इंडियन काउंसिल ऑफ वल्र्ड अफेयर्स में बदलते विश्व में भारत और संयुक्त राष्ट्र विषय पर व्याख्यान भी देंगे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।